✅ बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
✅ छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 181 और 1098 सहित विभिन्न कानूनों की दी जानकारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, हरदा श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिच्छापुर में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में महिला अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना रहा।
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा