हरदा की बेटी अर्चना नागर की प्रेरणादायक कहानी
हरदा जिले के सिरकम्बा गांव की महिला उद्यमी अर्चना नागर ने अपनी माता श्रीमती निर्मल धाकड़ के साथ मिलकर खेती को उद्यमिता से जोड़कर एक मिसाल कायम की है।
उनके ब्रांड ‘बरगंडी बाघ’ ने रोसेल (हिबिस्कस) फूल से बने हर्बल पेय पदार्थों - ग्रीन टी, हर्बल टी, आइस टी और लाइफस्टाइल रिफ्रेशिंग रोसेल ड्रिंक के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
खास बातें:
✅ 600 से अधिक ग्रामीण व जनजातीय महिलाओं को रोजगार
✅ 100% प्राकृतिक, बिना कृत्रिम रंग-फ्लेवर, चीनी की जगह मिश्री का उपयोग
✅ दुबई के गल्फूड 2026 और वर्ल्ड टी एक्सपो में चयन
✅ अमेरिका, कनाडा, यूएई तक निर्यात
अर्चना जी ने 9 अक्टूबर को हरदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्यमी संवाद कार्यक्रम में अपने उत्पाद भेंट कर अपनी सफलता की कहानी साझा की।
यह आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।
#Harda #BurgundyBagh #WomenEmpowerment #SuccessStory #AtmanirbharBharat
#खुशियों_की_दास्तां