गुन्नौर: कस्बा जुनावई के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
कस्बा जुनावई के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। आपको बता दें जनपद बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गुदनी निवासी विनेश कुमार दिल्ली एक बैंक में नौकरी करता था। रविवार को विनेश कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा जुनावई के समीप अज्ञात की टक्कर से युवक की मौत हो गई।