ग्राम ककरा के समीप NH-30 पर ट्रक से टकराकर रेत के ऊपर चढ़ी तेज़ रफ़्तार कार, बड़ा हादसा टला
अमरपाटन थाना क्षेत्र के NH-30 ग्राम ककरा के पास एक ट्रक का टायर अचानक फट गया।इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।जिसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर घुस गई।कार में 4 लोग सवार थे।जो महाराष्ट्र के नागपुर से प्रयागराज जा रहे थे।तभी हादसा हुआ है।फ़िलहाल बड़ा हादसा टला है।कोई जनहानी नहीं हुई हैं।