गेलेहरी ग्राम पंचायत के गोरसरी पहाड़ के जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, हवा के साथ दो किलोमीटर तक फैली
रामनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम गेलेहरी के गोरसरी पहाड़ के जंगल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। यह आग पिछले दिनों लगी जो लगातार हवा के साथ फैल रही हैं।इस जंगल की आग की जद में आने से कई जंगली पेड़,पौधे व ईमानदारी लकड़ी जलकर खाक हो गई।वन विभाग को जानकारी होने के बाद भी।विभाग ने आग बुझाने कोई प्रयास नही किया।आग दो किलोमीटर के दायरे में लगी हुईं हैं।