ग्राम बारी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार; चालक हुआ घायल, नींद की झपकी आने के कारण हुआ हादसा
अमरपाटन थाना क्षेत्र के NH-30 के बारी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से 20 फिट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक घायल हुआ हैं। जिसे हाइवे एम्बुलेंस 1033 से ईलाज के लिए CHC अमरपाटन लाया गया था।जहाँ से ईलाज बाद कार चालक को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया हैं।कार मुंबई से प्रयागराज जा रही थी तभी चालक को नींद की झपकि लग जाने से हादसा हो गया।