अमरपाटन रोड पर इटमा के समीप ट्रैक्टर व ऑटो के बीच हुई टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व 12 से अधिक लोग हुए घायल
सतना के अमरपाटन रोड स्थित इटमा के पास आटो और ट्रेक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई है,जिसमे ट्रेक्टर एवम आटो में सवार एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए है और आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मृत व्यक्ति मंगरौरा निवासी बड़कू चौधरी बताया जा रहा है मृतक के परिजन ने बताया बड़कू शनिवार की देर शाम मैहर से मजदूरी करके आटो में सवार होकर अपने घर जा रहा था ।