पोलायकलां: अकोदिया में 'स्कूल चलें हम अभियान' शुरू, विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं
अकोदिया के महाराणा प्रताप सांदीपनि विद्यालय में बुधवार 12 बजे को 'स्कूल चलें हम अभियान' के तहत 'प्रवेशोत्सव' का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष मेवाडा, पार्षद राजकुमार परमार और विद्यालय प्राचार्य मोहन सिंह चावड़ा ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं।