चित्तौड़गढ़: गोपालपुरा में छत पर टहलने के दौरान हल्का सा जोर लगने पर युवक दीवार सहित नीचे गिरा, जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
भीलवाड़ा बॉर्डर स्थित गोपालपुरा में छत की दीवार के साथ एक युवक के नीचे जा गिरा। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जाता है कि छत की दीवार पुरानी होने के साथ जर्जर हो चुकी थी। युवक अपने भाई के साथ कल ही गांव लौटा था। अपनी मां के साथ दोनों ही भाई छत पर टहल रहे थे। इस दौरान दीवार पर हल्के दबाव पर 23 वर्षीय श्रवण पुत्र जीतमल जाट के दीवार सहित नीचे जा गिरा।