चित्तौड़गढ़: जिला पुलिस अधीक्षक जोशी ने जिला स्पेशल टीम को लाइन भेजा, कारणों का नहीं हो पाया खुलासा
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जिला स्पेशल टीम को लाइन हाजिर कर दिया। टीम प्रभारी गोवर्धन सिंह भाटी सहित 7 पुलिस कर्मियों को लाइन भेजा गया। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया लेकिन पुलिस अधीक्षक के इस आदेश से पूरे महकमे में हलचल मच गई। पता चला है कि पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में जिला स्पेशल टीम को लाईन मे उपस्थिति देने को कहा है।