अमावा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी रामआधार तिवारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एएसपी ने मंगलवार सुबह 7 बजे बताया की पुलिस ने अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।