Public App Logo
NCERT के पाठ्यक्रम से मराठा साम्राज्य का मानचित्र हटाने को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। दावा है कि मानचित्र हटवाने के लिए राजस्थान के कुछ राजघरानों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दबाव बनाया था। इसके विरोध में 10 अगस्त 2026 को बीड के राक्षसभुवन में ‘मराठा साम्राज्य विजय दिवस’ के दौरान प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर राजस्थान के राजघरानों के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। इन पोस्टरों में मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी शामिल है। घटना के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। #trending #viral #udaipur #rajasthan #news - Rajasthan News