उड़सर ग्राम पंचायत में राज्य सरकार के निर्देश पर जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। अध्यक्षता रायसिंहनगर के उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी ने की। कुल 9 प्रकरण प्राप्त हुए। शुक्रवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी अनुसार अधिकारियों को सात दिन में निस्तारण के निर्देश दिए गए। कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।