बहराइच: दरगाह मेले से लापता भाई की तलाश में भटक रहा युवक, प्रशासन को दिया प्रार्थना पत्र
प्रतापगढ़ जिला निवासी एक युवक बहराइच दरगाह मेले में शामिल होने के लिए आया था। इसके बाद से वह लापता है, उसकी तलाश में परिवार के लोग भटक रहे हैं। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रहवई गांव निवासी हुसैन बेग पुत्र मोहम्मद बेग 31 अप्रैल को दरगाह मेले में शामिल होने के लिए आया था परिवार के साथ आया युवक मेले से ही गायब हो गया। अभी तक पता नहीं चल सका है।