बहराइच: गोंडा रोड नगरौर मोड़ से इंस्टाग्राम पर बालिका की फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर वायरल करने के मामले मे एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि इंस्टाग्राम पर एक बालिका की फोटो पर अश्लील टिप्पणी अंकित कर फोटो वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त को गोंडा रोड नगरौर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।