बहराइच: चिचड़ी चौराहे के पास दुर्घटना में घायल डाक विभाग में तैनात बाबू की हुई मौत, पुलिस जाच में जुटी
रिसिया निवासी डाक विभाग के बाबू प्लाई लेने श्रावस्ती जिले के चिचड़ी चौराहा गए थे। जहां उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाबू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कदियापुर निवासी रक्षालाल (55) डाक विभाग गोंडा में बाबू थे। पुलिस जाच में जुटी हुई हैं।