बहराइच: रेहरापुरवा के पास टेंपो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बेटे की हुई मौत,मां का इलाज जारी
रेहरापुरवा के पास सड़क दुर्घटना में घायल श्रावस्ती जिले के सोनवां थाने के दुर्गापुर 65 वर्षीय नीलम पत्नी वीरेन्द्र, उनका बेटा 46 वर्षीय चंद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर चंद्र प्रताप को मृत घोषित कर दिया। घायल नीलम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस जाच में जुट गई है।