बहराइच: बहराइच जनपद में आपदा प्रभावित 138 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई 114.705 लाख रुपयों की अहैतुक सहायता धनराशि
अति वर्षा व जल भराव के दृष्टिगत जनपद में विशेषकर नदियों के निकट स्थित ग्रामों में उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद में हुई जनहानि, पशुहानि, कटान इत्यादि आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों को राहत पहुंचाए जाने के उद्देश्य से 188 व्यक्तियों के खातों में रू. 114.705 लाख की धनराशि का हस्तान्तरण किया गया है।