बहराइच: चहलारी घाट में सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चहलारी घाट के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से किशोरी घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसे लखनऊ लेकर गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर लेकर चले आए और इसके बाद सूचना थाने में दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।