धरमपुरी: धानी में सरपंच के घर पहुंची घायल कोबरा नागिन, सर्प मित्र ने इलाज कर जंगल में छोड़ा
धामनोद थाना क्षेत्र के धानी में बीती रात एक घायल कोबरा नागिन सरपंच साहब के घर में आ गई जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना उप सरपंच एवं सर्प मित्र सन्नी जाट को दी जिसके बाद सर्प मित्र सरपंच साहब के घर पहुंचे ओर देखा कि नागिन जो जंगल से भटक कर घर में आ गई थी जो बुरी तरह से घायल थी ।