भरतपुर: केवलादेव नेशनल पार्क में सैकड़ों मछलियां मरीं, कछुए तड़प रहे, तालाब सूखे, पांचना बांध से सप्लाई नहीं
भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में सैकड़ों मछलियां मर गई हैं। कछुए बिना पानी के तड़प रहे है, पक्षी सूखे तालाबों को छोड़कर दूसरे वेटलैंड एरिया की तरफ जा रहे हैं। दरअसल, इस नेशनल पार्क में पांचना बांध से पानी नहीं आने और इस साल कम बारिश के कारण ये संकट हो गया है। यहां के वेटलैंड और तालाब खाली होने के कगार पर है।