कसडोल: महानदी बनी सोने का अंडा देने वाली मुर्गी, 24 घंटे लूटी जा रही महानदी की आबरू
जिले में महानदी रेत माफियाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गई है। क्योंकि यहां 24 घंटे रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है। जिला मुख्यालय से तकरीबन 26 किलोमीटर दूर स्थित महानदी रेत माफियाओं का ऐसा साम्राज्य बन गई है, जहां न प्रशासन का डर है और न ही कायदे-कानून का। रेत माफियाओं का मायाजाल इस कदर फैला हुआ है कि चप्पे-चप्पे पर मुखबिर पहरा देते हैं।