बिंदकी: कोरसम गांव में मंदिर की मूर्तियां धान के खेत में फेंकने का आरोप, मूर्तियां बरामद, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम गांव में बाबू सिंह के नलकूप के पास उनका निजी मंदिर है। शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे उन्हें जानकारी हुई कि गांव के शंकर सिंह ने ईर्ष्या के चलते मंदिर में स्थापित शिवलिंग तथा पार्वती की मूर्ति धान के खेत में फेंक दिया है। बाबू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।