निज़ामाबाद: निजामाबाद थाना को मिले नए प्रभारी, राकेश कुमार सिंह ने संभाली कमान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना में नवागत थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट संकेत दिए थाना प्रभारी ने अपने पहले ही दिन पुलिस टीम के साथ बैठक किया है।