सहार: सहार से एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
Sahar, Bhojpur | Apr 22, 2026 सहार थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सहार गांव निवासी सुनील चौधरी के पुत्र दीपलाल चौधरी के रूप में की गई है। बुधवार की दोपहर 3:00 के करीब मिली जानकारी के अनुसार, दीपलाल चौधरी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।