बैरगनियां: महावीरी झंडा मेला से पहले प्रशासन ने जेसीबी से हटाईं फुटपाथी दुकानें
बैरगनिया। आगामी 5 सितंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मेला स्थल पर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने फुटपाथी दुकानों और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।