आमेर: मनोहरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राण घातक हमले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Amber, Jaipur | Jun 13, 2024 जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राण घातक हमले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के निर्देश पर मनोहरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खोरालाडखानी से दिलशाद व फरियाद को गिरफ्तार किया ।