आमेर: खोरा कुंडाल मार्ग पर जंगली क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, स्थानीय लोगों ने ही पाया आग पर काबू
Amber, Jaipur | Jun 12, 2024 खोरा कुंडाल मार्ग पर जंगली क्षेत्र में आग लगने के कारण स्थानीय लोगों में मंगलवार की रात्रि को अफरा तफरी का माहौल फैल गया था।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी थी। लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण आगजनी की घटना पर दमकल भी नहीं पहुंच सकी। वहीं स्थानीय संसाधनों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।