आमेर: खोरा कुंडाल मार्ग पर रेडा की ढाणी के पास बेरी के जंगलों में लगी आग
Amber, Jaipur | Jun 12, 2024 खोरा कुंडाल मार्ग पर रेडा की ढाणी के पास बेरी के जंगलों में आग लग जाने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं लोगों ने दमकल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी है। फिलहाल स्थानीय लोग उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई।