शिवहर: शुक्रवार की देर रात अदौरी बांध के नीचे लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर पाया काबू
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि शुक्रवार की देर रात पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव में बागमती नदी बांध के नीचे भीषण अगलगी की घटना सामने आई है. जहां घटनास्थल पर पुरनहिया थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग के चार वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. उन्होंने बताया है कि आग को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया है।