राजपुर: तियरा में 'पढ़ेगा इंडिया, तभी बढ़ेगा इंडिया' थीम पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
Rajpur, Buxar | Apr 21, 2026 राजपुर प्रखंड के तियरा बाजार स्थित रघुवंशी कुंवरी प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान का मुख्य संदेश 'पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया' था, जिसका उद्देश्य लोगों को शिक्षा का महत्व समझाना था। यह पहल सरकार और शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।