🚨 भीलवाड़ा में सनसनीखेज हत्याकांड!
तीन दिन से लापता युवक का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप!
📍 मालोला गांव, भीलवाड़ा
सैंतीस वर्षीय कमलसिंह दरोगा 24 नवंबर को घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में खेत की मेड़ पर मिला। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार या कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
🔴 गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा करोटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। एफएसएल और एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए।
⚡ रावणा राजपूत समाज में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने और शव नहीं उठाने की चेतावनी।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। आखिर किसने की कमलसिंह की हत्या? पुलिस जांच में जुटी।
📲 राजस्थान की हर बड़ी खबर के लिए फॉलो करें @rajasthanfocus
#BhilwaraNews #RajasthanNews #BhilwaraCrime #MurderCase #Malola RajasthanCrime CrimeNews BreakingNews RajasthanFocus RajasthanUpdate HindiNews RajasthanPolice भीलवाड़ा राजस्थानन्यूज
Beejoliya, Bhilwara | Nov 27, 2026