खरसावां: आमदा ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी के आरोप में 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल
खरसावां थाना पुलिस ने रंगदारी और लेवी वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई खरसावां थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 14/26 के तहत की गई है. जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को पिताकलांग स्थित पुल निर्माण कंपनी के साइट पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने मुंशी और मजदूरों को धमकाया था. साथ ही साइट इंचार्ज और मु