प्रतापगढ़: यूपी कर अधिवक्ता के प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए विश्वनाथ मिश्रा, मां बेल्हा देवी स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
यूपी कर अधिवक्ता संगठन के त्रैवार्षिक चुनाव में नोएडा के राजपाल यादव प्रांतीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के विश्वनाथ मिश्र वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रविवार को सुबह 10:00 जानकारी देते हुए मीडिया प्रवक्ता ने बताया की निर्वाचन के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे प्रांतीय उपाध्यक्ष का मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।