कायमगंज: शमशाबाद में मछली पकड़ने गए युवक को सियार ने काटा, पैर में कई जगह घाव, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत
शमशाबाद में मछली पकड़ने गए एक युवक पर पागल सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक शीबू अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत CHC शमशाबाद में भर्ती कराया गया है। शेरवानी टोला निवासी शीबू अली अपने दोस्तों के साथ बूढ़ी गंगा नदी पर मछली पकड़ रहा था। तभी झाड़ियों से अचानक एक सियार निकला और उस पर हमला कर दिया। सियार ने शीबू के पैर में कई जगह काट लिया।