*चित्रकूट ब्रेकिंग:-*
भाई की मदद की नियत से खुद को आरोपी बना बैठा चचेरा भाई, टीजीटी की परीक्षा में पकड़े गये दो मुन्ना भाई, TGT की परीक्षा में विकास सिंह की जगह पर चचेरे भाई दिलीप सिंह द्वारा परीक्षा दी जा रही थी इसी दौरान टीम जब जांच कर रही थी तभी अभ्यर्थी का फेस मिसमैच, आधार सत्यापन, रेटिना और आधार की फोटो अभ्यर्थी के चेहरे से भिन्न पाई गई तभी पुलिस ने दोनों भाइयों को धर दबोचा, पूछताछ में दोनों ने हकीकत को स्वीकारा जिसके बाद आज पुलिस ने दोनों भाई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है और संचालित हो रही परीक्षा में और सख्ती बढ़ा दी है।