सहार: एकवारी में बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का जिला पार्षद ने किया निरीक्षण, संवेदक व अभियंताओं को दी स्पष्ट हिदायत
Sahar, Bhojpur | Jul 12, 2026 सहार प्रखंड के एकवारी गांव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का सोमवार को जिला परिषद सदस्य सह स्वास्थ्य समिति की सदस्य मीना कुमारी ने निरीक्षण किया। उनके साथ जनसुराज के प्रांतीय नेता घनश्याम राय भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संवेदक और अभियंताओं को प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराने की सख्त हिदायत