बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 20 दिन पूर्व एक युवक की गोली मारकर हत्या करते हुए कुएं में शव को फेंक देने के मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने गोली की खोखा, कारतूस व पांच मोबाइल फोन बरामद की गई है। मामला मंगलवार की शाम 4:25 के करीब की बताई गई है।