जिला स्तरीय RRC प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधि
जिला स्तरीय RRC प्रशिक्षण का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल (RH) कुल्लू में माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कुल्लू डॉ. सुरेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण में कुल 22 RRC प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान HIV/AIDS से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं तथा 95-95-95 लक्ष्य के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को HIV की रोकथाम, जांच, उपचार एवं वायरल लोड नियंत्रण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर हेल्थ एजुकेटर श्रीमती निर्मला महंत द्वारा HIV एवं AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के अंतर्गत HIV से प्रभावित एवं संक्रमित व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव की रोकथाम, समानता एवं अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही HIV से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने तथा HIV प्रभावित लोगों के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोरf दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान MEIO श्री शेर सिंह verma, श्रीमती नीना पंडित तथा काउंसलर शीला उपस्थित रहे और उन्होंने भी प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की।
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026