जमुई: जमुई जेल से रिहा होते ही पुलिस ने युवक को फिर से किया गिरफ्तार, परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 जमुई शहर में एक अजीब मामला सामने आया है। शराब अधिनियम मामले में 15 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटे सूरज कुमार को पुलिस ने जेल गेट पर ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार कि दोपहर 3 बजे न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।