जमुई: प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सिकंदरा थाना के चौकीदार की हुई मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 प्रखंड कार्यालय सिकंदरा में ड्यूटी पर तैनात नौआडीह गांव निवासी चौकीदार चंद्रिका पासवान की सोमवार की सुबह 8:00 बजे अचानक मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से चौकीदार की मौत होने की आशंका परिजन जता रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार की दोपहर 12:30 बजे सदर अस्पताल में चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।