जमुई: नागवे पचघरनमा से किशोरी 50 दिन से लापता, आरोपी ने 10 हजार में छोड़ने की मांग की, एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 जमुई के सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे पचघरनमा गांव से एक किशोरी 8 जनवरी से लापता है। पीड़ित परिवार ने 17 जनवरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।किशोरी के पिता जानकी यादव ने बताया कि 28 फरवरी को गांव का ही रहने वाला काली तूरी ने उन्हें फोन किया। उसने कहा कि 10 हजार रुपए देने पर किशोरी को वापस ला देगा। साथ ही बताया कि लड़की की शादी भी हो चुकी है।