जमुई: खैरमा में पड़ोसियों ने गोपनीय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी और उनकी पत्नी को मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा में किसी बात को लेकर शिकायत करने का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने सोमवार को दिन के 11:00 बजे गोपनीय में पदस्थापित चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अरविंद कुमार पासवान और उनकी पत्नी लीला देवी को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और घायल दोनों पति- पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।