जमुई: बिचला कटौना के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, डायल 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 3, 2025 बिचला कटौना के पास सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को बचाने में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिससे रूपचंद्र मंडल के पुत्र सरजुग कुमार बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।