बिलग्राम: मुख्य चौराहे पर हारून शू सेंटर नामक चप्पल-जूते की दुकान में लगी आग,पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया काबू
Bilgram, Hardoi | Sep 14, 2024 बिलग्राम थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर हारून शू सेंटर नामक चप्पल-जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया और एक बड़े नुकसान से दुकान को बचाया जा सका।दुकानदार ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका।