पंचकूला: उपायुक्त ने जिला सचिवालय में दसवीं और 12वीं कक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने जिला सचिवालय में जिले में दसवीं में 12वीं कक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने 34 स्कूली छात्रों को प्रशंसा पत्र दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक और अन्य अध्यापक मौजूद रहे। उपायुक्त ने जिला शिक्षा विभाग को अच्छे रिजल्ट के लिए प्रोत्साहित भी किया।