पंचकूला: पंचकूला ज़िले में मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे - डा. यश गर्ग
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कालका एवम पंचकूला विधानसभा के मतों की गणना 4 जून की जाएगी। मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कालका एवम पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और एक-एक टेबल ऑब्जर्वर की लगाई जाएगी।