रामगंजमण्डी: बेटी के अन्य युवक के साथ भाग जाने से अवसाद में आए पिता ने कुम्भकोट में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
रामगंजमंडी में द्वारका कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बालमुकुंद पुत्र नंदा एयरवाल ने बीती रात आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बालमुकुंद देर रात कुंभकोट में एक परिचित के घर पहुंचे थे। घर के सदस्य सो रहे थे, इसी दौरान उन्होंने वहां रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिचित ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मृतक को सुकेत अस्पताल ले जाया गया।