बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक संकल्प से बनेगा सुरक्षित एवं उज्ज्वल बचपन!
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ – बाल विवाह मुक्त जिला बालोद अभियान के अंतर्गत आज 26 नवंबर को गुंडरदेही में परियोजना स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में पंचायत सचिवों, सेक्टर सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों, बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारियों तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से बाल विवाह की सूचना देने, समय पर हस्तक्षेप करने एवं सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि न किसी बेटी का बचपन छिनेगा और न किसी बच्चे के सपनों पर बाल विवाह की बेड़ियां पड़ेंगी। जागरूक समाज और सामूहिक प्रयासों से ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।
आइए, बचपन बचाएं, भविष्य संवारें!
#बालविवाहमुक्तछत्तीसगढ़ #बालविवाहमुक्तबालोद #बालोद #ChildMarriageFreeIndia #ChildProtection #ChildHelpline1098
Balod, Chhattisgarh | Nov 26, 2026