🌸 हितेकसा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत, ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान!
ग्राम पंचायत हितेकसा में नवनिर्मित सेनेटरी पैड निर्माण इकाई का प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस पहल से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार और नियमित आय का नया अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने महिलाओं को उत्पाद की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए इसे एक सफल व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही छात्राओं एवं महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
#baloddistrict #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_नारी #हितेकसा #बालोद #RefreshSanitaryNapkin #ग्रामीण_उद्यमिता